Realme P4 Power भारत में लॉन्च: 10001mAh बैटरी के साथ आया देश का सबसे पावरफुल फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Realme P4 Power भारत में लॉन्च: 10001mAh बैटरी के साथ आया देश का सबसे पावरफुल फोन, जानें कीमत और फीचर्स

जो लोग स्मार्टफोन यूज़ करते हैं उनके लिए बैटरी हमेशा से एक बड़ी चिंता का विषय रहीं हैं लेकिन अब Realme कंपनी ने भारत में Realme P4 Power को लॉन्च कर के इस चिंता को लगभग खत्म करने का दावा किया है। जो देश का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें 10001mAh की विशाल बैटरी दी गई है। दमदार बैटरी, बड़ा AMOLED डिस्प्ले और 5G प्रोसेसर के साथ यह फोन उन यूज़र्स को टारगेट करता है, जिन्हें लंबे समय तक फोन चलाने की जरूरत होती है।

Realme P4 Power भारत में लॉन्च
Realme P4 Power भारत में लॉन्च

Realme P4 Power की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये रखी गई है और कंपनी इसे पावर-हंग्री यूज़र्स के लिए एक खास विकल्प के रूप में पेश कर रही है।

Realme P4 Power की भारत में कीमत और वेरिएंट
Realme P4 Power को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है:
8GB RAM + 128GB स्टोरेज – 25,999 रुपये
8GB RAM + 256GB स्टोरेज – 27,999 रुपये
12GB RAM + 256GB स्टोरेज – 30,999 रुपये
यह स्मार्टफोन ट्रांस ऑरेंज, ट्रांस सिल्वर और ट्रांस ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जो इसे डिजाइन के मामले में भी भीड़ से अलग बनाते हैं।

Realme P4 Power के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
डिस्प्ले
फोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो फुल HD+ रेजॉलूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मौजूद है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Realme P4 Power में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर डेली यूज़, मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए अच्छा माना जाता है। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

RAM और स्टोरेज
LPDDR4X RAM
UFS 3.1 स्टोरेज
यह कॉम्बिनेशन फोन को स्मूद और फास्ट परफॉर्मेंस देने में मदद करता है।

कैमरा
50MP मेन रियर कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ)
16MP फ्रंट कैमरा
कैमरा क्वालिटी अच्छी है, लेकिन इसमें कोई खास कैमरा-सेंट्रिक एडवांस फीचर्स नहीं दिए गए हैं।

बैटरी
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10001mAh की बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक चलने का दावा करती है। भारी बैटरी के बावजूद फोन का वजन 219 ग्राम और मोटाई 9.08mm रखी गई है।

सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स
Android 16 आधारित Realme UI 7.0
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
फेस अनलॉक सपोर्ट

Realme P4 Power की अच्छी और एवरेज बातें
क्या है इसकी सबसे बड़ी ताकत?
Realme P4 Power की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10001mAh बैटरी है। भारत में अब तक किसी भी स्मार्टफोन में इतनी बड़ी बैटरी नहीं दी गई है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो लगातार वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग या ट्रैवल के दौरान फोन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।
कहां रह जाता है फोन थोड़ा पीछे?
इतनी बड़ी बैटरी देने के दबाव में कंपनी ने कैमरा डिपार्टमेंट में ज्यादा इनोवेशन नहीं किया है। कैमरा परफॉर्मेंस अच्छी है, लेकिन इसमें कोई खास “वॉव फैक्टर” या प्रो-लेवल फीचर्स देखने को नहीं मिलते।

क्या आपको Realme P4 Power खरीदना चाहिए?
अगर आपकी प्राथमिकता लंबी बैटरी लाइफ, बड़ा डिस्प्ले और 5G परफॉर्मेंस है, तो Realme P4 Power आपके लिए एक मजबूत विकल्प हो सकता है। लेकिन अगर आप कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो इस प्राइस रेंज में आपको दूसरे विकल्पों पर भी नजर डालनी चाहिए।

 

Realme GT Neo 3 (150W) (Sprint White, 12GB RAM, 256GB Storage)

Leave a Comment